Spread the loveमहरा का पुरवा में देर रात 9 वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत नैनी कोतवाली क्षेत्र के महरा का पूरवा, चक दाऊद नगर में देर रात नौवीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। छात्रा घर पर अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ थी। मां और पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर बेटी का शव फंदे से लटकता देखा तो कलेजा मुंह में आ गया। घरवालों ने सूचना नैनी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।नैनी के अरविंद विश्वकर्मा पंचर बनाने की दुकान चलाते है। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी पायल विश्वकर्मा (15वर्ष) कक्षा नौ की छात्रा थी। जबकि पलक 8 वर्ष कक्षा 5 और प्रतीक 10 वर्ष कक्षा 5 में पढ़ते है। पायल पढ़ने में काफी तेज थी। पिता अरविंद ने बताया कि मां अपने ज्येष्ठ की लड़की की सगाई में शामिल होने के लिए बड़ोखर गई हुई थी।बेटी ने ही मां के जाने की तैयारी भी की थी। रात करीब 10 बजे छात्रा और उसके भाई बहन पिता के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे। उधर अरविंद रात में ही अपनी पत्नी को लेने के लिए बड़ोखर चले गए। वापस घर पहुंचने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से खोला। पायल को आवाज दी,लेकिन कोई आहट नहीं मिली। मां ऊपर खपरैल वाले कमरे में गई,तो लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे बेटी का शव लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई,और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। Post Views: 28 Post navigation तालाब चौड़ीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने की बात सुनकर बीडीओ ने पहुंचकर लगाई फटकार