Spread the loveमानदेय भुगतान न होने पर कोटेदारों ने वितरण बंद कर जताया विरोध जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत तहसील बारा में पांच माह का मानदेय भुगतान न होने के कारण कोटेदारों ने वितरण बंद कर अपना विरोध जताया। कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि अब बिना भुगतान के वितरण नहीं होगा।खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कोटेदारों को पिछले 5 माह के मानदेय का भुगतान न किए जाने से बारा तहसील के कोटेदारों ने जिला कोटेदार संघ के आह्वान पर वितरण बंद करके अपना विरोध जताया कोटेदार संघ के बारा तहसील अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बुदावा ग्राम सभा में आयोजित कोटेदारों की बैठक को संबोधित करते हुए कोटेदारों से अपील किया कि जब तक पिछले पांच माह का भुगतान नहीं होगा तब तक कोटेदार वितरण पूरी तरह से बंद रखेंगे।मनोज शुक्ला ने शासन से मांग किया कि पिछले पांच माह के भुगतान न होने से कोटेदारों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है । सबसे बड़ी समस्या जुलाई माह में बच्चों के फीस आदि की व्यवस्था के साथ घर की व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाए रखना मुश्किल हो रहा है । शासन की गलत नीतियों के चलते कोटेदारों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है । उन्होंने यह भी मांग किया कि हर माह के वितरण के पश्चात कोटेदारों के खाते में मानदेय का भुगतान तथा कोटेदारों को सरकारी चिकित्सा सुविधा के साथ आयुष्मान कार्ड से जोड़े जाने और लाभांश बढ़ाए जाने पर शासन अगर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करती है तो पूरे प्रदेश के कोटेदार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे । इस कड़ी में प्रथम संघर्ष 28 जुलाई को विधानसभा का घेराव करके किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से संजीव केसरवानी , मथुरा कुशवाहा,शालिग्राम,राम अवध,जय नारायण,अनूप सिंह,सुरेश कुमार, शशांक विश्वकर्मा,प्रीता साहू,शिवाजी द्विवेदी,अभय राज सिंह सहित कई कोटेदार उपस्थित रहे। Post Views: 26 Post navigation महरा का पुरवा में देर रात 9 वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला रामपुर में टूटी थी रेल पटरी, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, काम शुरू