Spread the love

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

रामपुर में टूटी थी रेल पटरी, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, काम शुरू

 संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम

प्रयागराज यमुनानगर हरदुआ रामपुर गांव में बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि एक बड़ी रेल दुर्घटना हो जाती। जहां उसी गांव के रहने वाले सुशील कुमार शर्मा की नजर क्षतिग्रस्त रेलवे पटरी पर पडी। इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ भागते हुए मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने टूटी पटरी को देखकर और तत्काल पुलिस के साथ रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। उस दौरान उस पटरी के बगल से एक मालगाड़ी गुजर रही थी।सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर पटरी के सामने है। जहां घर के सामने क्षतिग्रस्त पटरी दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ पटरी से एक क्लिप उछलकर दूर जा गिरी। क्लिप देखने के बाद वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी,और उसमें एक बड़ा गैप बन गया था।सुशील शर्मा ने तत्काल डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। उनके साथी सुरेश कुमार ने भी तत्परता दिखाते हुए लाल रुमाल लेकर पटरी पर खड़े होकर आने वाली ट्रेनों को रुकने का संकेत देना शुरू कर दिया। इसके बाद आने जाने वाली ट्रेनों को दूसरी तरफ से मोड़ा गया। इसके बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया।सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेलवे कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे के भीतर पटरी की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया, जिसके बाद रेल यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया।

Leave a Reply

You missed