Spread the love

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

पैतृक जमीनी विवाद में बहू ने ससुर पर लोहे की रॉड से किया हमला, एफआईआर दर्ज

 जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेरूई बेमरा गांव में मंगलवार सुबह आठ बजे पैतृक जमीन के विवाद को लेकर परिवार के भीतर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। मामले में बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बेरूई बेमरा निवासी समरजीत यादव पुत्र राजकरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका और उसके पिता राजकरन का संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है तथा दोनों अपने-अपने हिस्से की जमीन पर अलग-अलग अधिकार रखते हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी सावित्री पिता राजकरन के हिस्से की जमीन पर उनकी इच्छा के विरुद्ध बोरिंग कराने पर अड़ी हुई थी।समरजीत के अनुसार, उसके पिता ने जब इसका विरोध किया और बोरिंग का कार्य रोकने के लिए कहा तो सावित्री ने कथित रूप से लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया।हमले में राजकरन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद एक बार फिर सावित्री और उसके ससुर राजकरन के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति तक पहुंच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू दोबारा ससुर के साथ मारपीट पर उतारू हो गई, जिससे परिवार में तनाव का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद समरजीत यादव ने शंकरगढ़ थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इस संबंध में शंकरगढ़ पुलिस का कहना है कि बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You missed