Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* पर्यावरण एवं हरियाली की अलख: शंकरगढ़ के वन क्षेत्र से प्रकृति संरक्षण का बुलंद संदेश *वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया गया सामूहिक संकल्प* जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम शंकरगढ़,प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड के वन क्षेत्र में मंगलवार को वृक्षारोपण अभियान पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना रहा। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उन्हें संरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, सावित्री नर्सिंग होम के डॉ. विनोद त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद उर्फ श्यामू, व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी एवं भाजपा मंडल मंत्री इंजी. राम जतन बंसल सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कहा कि तेजी से घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी समाज को मिलकर निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन, जल और पर्यावरण संतुलन के सबसे बड़े संरक्षक हैं। यदि प्रत्येक नागरिक हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले, तो क्षेत्र को हराभरा बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। अभियान के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। Post Views: 13 Post navigation सरकारी योजनाओं को मिली नई रफ्तार, आवास, ऋण और रोजगार के साथ विकास का बहुआयामी संदेश महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप