Spread the love

महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

 जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर के बाहर आकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इस घटना से वह और उसका परिवार भयभीत है।महिला ने अपनी तहरीर में विश्राम विश्वकर्मा, डब्बू गौतम एवं रामरतन पटेल को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।घटना की शिकायत थाना घूरपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed