Spread the loveऑनलाइन धोखधड़ी के 85 हजार 794 रूपये साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित को कराए वापस *क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गयी ठगी* *कौशाम्बी।* क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गयी ऑनलाइन धोखधड़ी के 85 हजार 794 रुपए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराए है,पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया है। जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के बृजभूषण सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना दी कि बैंक आफ बडौदा के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 01.07.2026 को 85,794 रूपयों की धोखाधड़ी कर ली गयी है। जिसके सम्बन्ध में बृजभूषण की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शि0सं0 33107260153755 दर्ज कर जाँच शुरू की गयी।एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित बृजभूषण सिंह के 85 हजार 794 रूपया को उनके खाते में वापस कराया। पीड़ित ने धोखाधड़ी हुयी राशि प्राप्त होने पर कौशाम्बी पुलिस का आभार प्रकट किया। *सुबोध केशरवानी Post Views: 27 Post navigation महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप