Spread the love

पन्ना जनपद के ग्राम पंचायत बड़गड़ी खुर्द अंतर्गत आने वाले ग्राम पुखऱा मे अचानक से निकला जल स्रोत जिसे प्रवाहित होते लगभग दो वर्ष हो गये है!जो सड़क के किनारे है! निरंतर प्रवाहित शीतल जल का प्रयोग करते पशु एवम वन्यप्राणी के लिये अचानक निकला जल स्रोत तपती धूप और गर्मी मे वरदान सावित हो रहा है! लेकिन अगर सूत्रों की माने तो यह क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता है!  फोटो ग्राफर अरविंद सिंह ने फोटो खीचकर जल स्रोत मे व्यवस्थित संरचना निर्माण करवाने की अपील की! जबकि समस्त ग्रामवासी इसे सिद्ध जल स्रोत की उपमा देते है एवम सादर प्रणाम नमन करते है! 

पन्ना कलेक्टर उषा परमार का कहना:- जल स्रोत की भूमि राजस्व मे है या वन क्षेत्र अंतर्गत उसका पता लगवाते है! जिस भी क्षेत्र अंतर्गत आयेगी! उसी विभाग द्वारा आवश्यक संरचना का निर्माण करवाया जायेगा! 

पन्ना उत्तर वनमंडल के अधिकारी- “धीरेंद्र प्रताप सिंह” का कहना है कि कोई अच्छी सी संरचना का निर्माण वहाँ करवाते है! ताकि सभी को जल उपलब्ध हो सके! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed