पन्ना जिले के पन्ना जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गजना के शाहपुर ग्राम वासियों द्वारा नोनिया सतना जिला निवासी जयपाल पटेल पिता लालबहादुर पटेल जो पन्ना जिला अस्पताल मे कंपाउंडर के पद पर पदस्थ है!शाहपुर निवासियों ने आरोप लगाते हुए मोबाइल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ,आज लगभग 150 वर्षो से हमारी बस्ती इस सार्वजनिक कुआ के पानी का उपयोग निरंतर करती आ रही है! जिसकी जगत टूट- फूट जाने के कारण विगत वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा कुआ की जगत का निर्माण भी करवाया गया था! कुआ के आस पास डली जमीन लगभग 2 आरए थी! उक्त जमीन पन्ना जिला शाहपुर निवासी गजोधर ठाकुर की थी! परिवार मे कोई व्यक्ति शेष न रहने के कारण उक्त जमीन जयपाल के नाम तत्कालीन पटवारी द्वारा कर दी गई, ऐसा ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है! जो की जाँच का विषय है की आखिर बिना किसी रजिस्ट्री या सौदा के, हुआ है या नही! अब वर्तमान समय मे जयपाल पटेल द्वारा अपने घर का निर्माण किया जा रहा है! ग्रामीणों के अनुसार जयपाल द्वारा कुआ की जगत को तोड़कर तपती गर्मियों के समय मे ग्रामीणों के उपयोग हेतु मिलने वाले जल को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसको तस्वीर मे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है! शासन के निर्देश अनुसार सार्वजनिक, जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु आदेश समय समय मे जारी किये जाते है! लेकिन उनके पालन मे प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है! सवाल:-
1- पटवारी की भूमिका पर सवाल, ऐसे महत्वपूर्ण जल स्रोत पर अतिक्रमण कैसे, पटवारी की भूमिका उदासीन एवम जमीन स्तर पर स्पष्ट नही, महत्वपूर्ण जल स्रोतों के प्रति उदासीनता के संकेत
2- अगर सार्वजनिक नही तो ग्राम पंचायत ने कुआ की जगत का कार्य कैसे करवाया
नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे का कहना- मामला हमारे संज्ञान मे आया है! मामले की जाँच करवाई जायेगी! जाँच उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी!