Spread the love

सीओ गोला ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजारों व प्रमुख चौराहों पर चला सघन चेकिंग अभियान

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ दैनिक श्रमिक उजाला

लखीमपुर खीरी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अम्बर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया।

पुलिस टीम द्वारा बड़ा चौराहा, अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, सिनेमा रोड तथा नानक चौकी रोड तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

सीओ गोला ने गश्त के दौरान बाजारों में मौजूद लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दी। पैदल गश्त के दौरान लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा तथा असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed