Spread the love

मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के रिपटा ग्राम से सामने आया है! जहाँ छ: वर्ष का एक बालक एवम 3 वर्ष की बालिका जिसके माँ की मृत्यु बिगत वर्ष पूर्व पानी मे मे डूबने से हो गई थी! पिता की केस के चलते जेल में है! परवरिश करने का संपूर्ण जिम्मा दादा दादी के ऊपर आया ! विगत माह पूर्व अब दादा दादी भी नही रहे इस दुनिया मे अब दोनों मासूम अनाथ हो गये! रहने के लिये ठीक घर नही और खाने का ठिकाना नही!मामले की जानकारी एक सज्जन व्यक्ति द्वारा भावुक होकर मीडिया को प्रदान की गई जिसको ध्यान मे रखते हुए तुरंत पन्ना महिला बाल विकास अधिकारी अवधेस मौर्य को प्रदान की गई, अवधेस मौर्य ने तुरन्त संबंधित अधिकारियों को सूचित करने हुए मामले को संज्ञान मे लेने की बात कही एवम जानकारी देने वाले को समय समय पर अपडेट लेते रहने की बात कही! अवधेस मौर्य एक ईमानदार अधिकारी के साथ विचार कर समस्या का निदान करने वालों मे से एक है!  लेकिन जमीनी अमला के उदासीनता की सीमा का अवकलन करने की विशेष आवश्यकता प्रतीत होती है! जानकारी देने वाले सज्जन जब बच्चों से मिले और हाल पूछा की कौन कौन मदद करने आया तब बच्चों ने भाबुक होकर कहा “कोई नही” ऐसे जमीनी अमले पर वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने जैसी प्रक्रिया अपनाना चाहिये! 

 

जब मामले को लेकर पन्ना कलेक्टर उषा परमार से बात की गई तब उन्होंने तुरंत एक्सन लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सक्त निर्देश जारी करते हुए, आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही एवम स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed