Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* दो मोटरसाइकिल और बोलेरो की भिड़ंत 4 घायल, बोलेरो चालक फरार जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे एक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शिवराजपुर के आगे कटरा गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद दूसरी मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।रीवा (मध्य प्रदेश) के अतरैला थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी दिनेश अपनी पत्नी पूनम और तीन वर्षीय पुत्री शिखा के साथ मोटरसाइकिल से शंकरगढ़ इलाज कराने आ रहे थे। शिवराजपुर के आगे कटरा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश, पूनम और उनकी मासूम पुत्री शिखा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।इसी दौरान, चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनिका गांव निवासी सतीश आदिवासी अपनी पत्नी अरुणा के साथ दूसरी मोटरसाइकिल से शंकरगढ़ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। पहले हादसे के कारण सड़क पर अचानक हुई स्थिति और वाहन को नियंत्रित न कर पाने के चलते उनकी मोटरसाइकिल भी बोलेरो से टकरा गई। इस दुर्घटना में अरुणा घायल हो गईं, जबकि सतीश बाइक सहित दूर जा गिरे।स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की सहायता की,और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार बोलेरो चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है डॉक्टर के मुताबिक सिर में भी चोटें आई हुई है,और एक महिला के अंदरूनी गंभीर चोटें है। Post Views: 26 Post navigation दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला, शिकायत दर्ज खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल