Spread the love*बिग ब्रेकिंग न्यूज* खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल जिला संवाददाता प्रयागराज बालेंद्र कुमार बलराम प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत मेजा तहसील क्षेत्र के बरहा कला इलाके में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक अनुज कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। बरहा कला गांव का चालक अनुज कुमार धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भरकर जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पानी में पलट गया।ट्रैक्टर के पलटने से ठीक पहले चालक अनुज कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए उससे छलांग लगा दी। ट्रैक्टर पलटते ही खेत में काम कर रहे अन्य किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।इस हादसे का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर का पानी में पलटना और आसपास मची भगदड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है।किसानों ने बताया कि बरसात के कारण खेतों में कीचड़ और पानी अधिक है, जिससे ट्रैक्टर चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। Post Views: 20 Post navigation दो मोटरसाइकिल और बोलेरो की भिड़ंत 4 घायल, बोलेरो चालक फरार जसरा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिली सौगात, सीएम की योजनाओं का लाइव