Spread the love

👉कलेक्टर ने शाहनगर क्षेत्र का किया भ्रमण

👉ग्रामवासियों से संवाद कर समस्याओं का किया निराकरण

👉गर्भवती माताओं को वितरित की पोषण किट

कलेक्टर ऊषा परमार ने गुरुवार को शाहनगर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस मौके पर उपस्थितजनों की समस्याएं सुनीं और तत्परतापूर्वक निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती परमार ने ग्रामीणजनों एवं महिलाओं को शासन की सभी योजनाओं के लाभ प्रदाय के लिए आश्वस्त किया। सरपंच के कार्यों की प्रशंसा भी की। इस दौरान जिला कलेक्टर के समक्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित छात्रवृत्ति के भुगतान से संबंधित प्रकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इस पर कार्यवाही और लंबित आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने मौके पर ही आगामी दिवसों में आधार कैंप एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए। लोगों के आवेदनों पर समग्र आईडी एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अतिक्रमण हटवाने और पहुंच मार्ग सुनिश्चित करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामवासियों के जमीन से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए भी आवेदन प्राप्त कर अभियान मोड में इनका निराकरण किया जाए। इसके लिए घर-घर जाकर भी संपर्क कर लें। उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों से विद्यालय में अध्ययन तथा स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं सहित बच्चों के रुचि के विषयों की जानकारी ली। गांव के समग्र विकास के संबंध में भी ग्रामवासियों के साथ चर्चा हुई। आदिवासी समुदाय के लोगों की सुविधाओं और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम बोरी में किसी शासकीय कार्यक्रम में पहली बार जिला कलेक्टर के आगमन पर सभी ग्रामवासी उत्साहित थे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा गांव के बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही गर्भवती माताओं को पोषण किट का वितरण भी किया।

👉अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास की देखी व्यवस्थाएंजिला कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के साथ बोरी स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। छात्रावास के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी तथा बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर फोकस करने व कैरियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। छात्रावास में निवासरत छात्रों से बारी-बारी से चर्चा कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। जिला कलेक्टर द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। बच्चों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर एवं जिला संयोजक जयप्रताप भदौरिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed