*बाणासुर की तपस्थली नगरी त्रटषियन में सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन* *(भगवान श्री राम किये थे शिव जी अभिषेक*)
लालापुर -प्रयागराज : प्रयागराज से दक्षिण पश्चिम चित्रकूट सीमा से सटे गांव बरहा कोटरा की पहाड़ी पर स्थित भगवान शिव का मन्दिर विराजमान है। क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन त्रटषियन मंदिर में रविवार को प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में मथा टेक आर्शीवाद लेते हुए विहद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । इस विहद सुन्दरकाण्ड कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने-माने संभ्रान्त हस्तियों ने शिकस्त लिया। प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड पाठ से पवन सुत हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ये बल, बुद्धि और कृपा प्रदान करने वाले माने जाते हैं। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। जो भी जातक प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करता है उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में उसके द्वारा किए जाने वाले किसी भी काम का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलता है। इसलिए हर घर में सुंदरकांड का पाठ अवश्य करने को बताया गया है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से व्यक्ति के अंदर से नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है। पाण्डेय ने कहा कि विगत काफी दिनों से त्रटषियन मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाने की हार्दिक इच्छा थी। उस इच्छा के साकार को पूरा करने के लिए त्रटषियन मंदिर आश्रम में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन विहद रुप से किया गया। सुन्दर काण्ड पाठ के समापन के बाद बीडीओ शंकरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि गोइसरा वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय व विन्ध्येश्वरी प्रसाद पाण्डेय एवं उनके सहयोगी पूरी टीम के साथ सुन्दर काण्ड पाठ व भजन कीर्तन भक्ति गानों के साथ समां बांधी। बीडीओ शंकरगढ़ राम विलास राव ने सुन्दर काण्ड, कीर्तन, भक्ति भजन गानों के साथ भरपूर आनन्द लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ शंकरगढ़ राम विलास राव, पूर्व लेखपाल सन्तोष मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि गोइसरा वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रधान शंकर लाल पाण्डेय, अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, एडवोकेट सुरेन्द्र पाण्डेय, पत्रकार दीपक पाण्डेय, समाजसेवी सतीश शुक्ल प्रधान प्रतिनिधि सूरज शुक्ला, विन्ध्येश्वरी प्रसाद पाण्डेय, एडवोकेट देवेन्द्र शुक्ला,सराफत मिश्रा, बल्लू बेनी, रामू तिवारी, अनिल त्रिपाठी, नन्हू द्विवेदी, उमाशंकर यादव, बालेश्वर केशरवानी, सहित दर्जनों क्षेत्रीय प्रधान एवं क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।