Spread the love

बालिका ओलंपिक 2023 एक सराहनीय प्रयास:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर◼️*

तीन दिनों तक चले अमर उजाला बालिका ओलंपिक 2023 में प्रदेश के सभी 18 मंडलों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। अब से कुछ ही देर बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उन्हें सम्मानित करेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि अब हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा फहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया वो पहले कभी नहीं हो पाया। अमर उजाला द्वारा आयोजित बालिका ओलंपिक एक सराहनीय प्रयास है। ये हमारे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध करवा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अमर उजाला बालिका ओलंपिक 2023 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। आयोजन में प्रदेश के 18 मंडलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed