आंगनबाड़ी केन्द्र नांद चांद पहुंचे कलेक्टर
बच्चों से भेंट कर खेल एवं पठन पाठन सामग्री भेंट की
कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने बुधवार को धर्मपत्नी डॉ. शैली जोशी के साथ शाहनगर विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र नांद चांद पहुंचकर बच्चों से भेंट की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ संवाद कर केन्द्र में आयोजित गतिविधियों के बारे में पूछा। साथ ही रूचिकर कार्यों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ भोजन भी किया। बच्चों को दुलार किया और खेल एवं पठन पाठन सामग्री भी सौंपी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में निर्धारित मीनू अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों द्वारा भोजन उपरांत बर्तनों की सफाई के लिए आंगनबाड़ी सहायिका और संबंधित स्वसहायता समूह के महिलाओं की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए