Spread the love

जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड पहुंचे कलेक्टर
मुंह मीठा करा दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

कलेक्टर हरजिंदर सिंह आज सुबह अपनी धर्मपत्नी डॉ. शैली जोशी के साथ जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड पहुंचे और प्रसूता महिलाओं से भेंट कर हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल एवं वार्ड में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुंह मीठा करा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। महिलाओं से अपने और जन्मे बच्चों की बेहतर देखभाल तथा संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली सुविधा का लाभ लेने के लिए कहा। जिला कलेक्टर द्वारा सपत्नीक दिवाली पर्व पर मैटरनिटी वार्ड में पहुंचने पर यहां भर्ती महिलाएं और उनके परिजन प्रसन्न थे। इस मौके पर एसएनसीयू के इन बोर्न यूनिट एवं आउट बोर्न यूनिट का अवलोकन किया और सिविल सर्जन डा. आलोक कुमार गुप्ता से वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed