बीसपी ने पार्टी में देर रात किया बड़ा फेरबदल,सूरज सिंह को बरेली-मुरादाबाद मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया
बहुजन समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ में देर रात बड़े फेरबदल की फाइल जारी होने से पदाधिकारियों में हलचल मच गई। जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि अलीगढ़-बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह को बरेली-मुरादाबाद मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर उनसे अलीगढ़ मंडल का कार्य दिखवाया जाएगा। अलीगढ़ मंडल में अशोक सिंह, दिनेश बघेल, सुरेश चंद्र गौतम मुख्य प्रभारी होंगे, ये चारों जनपद संभालेंगे। अलीगढ़ मंडल जोन इंचार्ज गजराज सिंह विमल और जितेंद्र राही होंगे, ये केवल जनपद अलीगढ़ की गतिविधियां संभालेंगे। मुकेश चंद्रा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर उनको पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है।