Spread the love

रिपोर्टर मोहित वशिष्ठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के बेटे की रिसेप्सन पार्टी में हुए शामिल

रामपुर: सीएम योगी आदित्य नाथ बुधवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। सीएम के साथ कई बड़े नेता भी इस पार्टी में पहुंचे। राज्यमंत्री के बेटे की शादी 29 जनवरी को हुई थी। बुधवार को रामपुर में उन्होंने अपने आवास पर रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

सीएम के आने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। हेलोपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। बता दें, सीएम

ने नव दंपति को आशीर्वाद और गिफ्ट भी दिए।

यह बीआईपी हुए शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, श्रम मंत्री मन्नू कोरी,

अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, संजीव कुमार, सूर्य प्रताप शाही,

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री गुलाब देवी, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राज्य मंत्री अजीत पाल, राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस पी

गोयल, सांसद घनश्याम सिंह लोधी एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त उत्तराखंड के मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह राणा, मिलक विधायक राजबाला, मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा

बेगम नूर बानो आदि उपस्थित रहे। मंत्रियों के आने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट थी। एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सौओ रवि खोखर, सीओ संगम कुमार भी अलर्ट रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed