रिपोर्टर मोहित वशिष्ठ
सैफनी पुलिस ने छः नफर अभियुक्तों का शांति भंग में किया चालान
रामपुर: सैफनी थाने में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश द्विवेदी जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराध के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर अतुल श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय शाहबाद अतुल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सैफनी पुलिस ने 06 नफर अभि0गण 1. विजयपाल पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 24 वर्ष, 2. रूपकिशोर पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, 3. रघुवीर सिंह पुत्र स्व0 दलपत सिंह उम्र 55 वर्ष समस्त नि0गण ग्राम देवीपुरा थाना सैफनी जिला रामपुर 4. पिन्टू पुत्र निर्बल सिंह उम्र 25 वर्ष, 5. निर्बल सिंह पुत्र स्व0 वेदराम उम्र 45 वर्ष नि0गण ग्राम देवीपुरा थाना सैफनी जनपद रामपुर व पार्टी एक पक्षीय के वीरेन्द्र पुत्र राजपाल उम्र 25 वर्ष नि0ग्राम रूपपुर थाना सैफनी जिला रामपुर को अलग – अलग मामलो में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 06 नफर अभियुक्तगण उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किये गये । गिरफ्तार शुदा अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया।