*आरा मशीन में फंसकर हुई दुर्घटना में, मृत हुए व्यक्ति का, गांव में हुआ अंतिम संस्कार,घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल*
मामला सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला थाना अंतर्गत, अलीगंज कस्बे का है।
आरा मशीन पर प्रतिदिन मजदूरी का काम करने वाले संजय मिश्रा 50 वर्ष पुत्र कृपा शंकर मिश्रा, निवासी ग्राम अजियाउर देवी, ऊंच गांव, थाना बंधुआ कला प्रतिदिन की भांति
17/082024 शनिवार को आरा मशीन पर अपना कार्य कर रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे अचानक बैलेंस बिगड़ने से, चल रहे आरा मशीन के पट्टे की चपेट में आ जाने कारण बुरी तरह घायल हो गये। घायल होने की
सूचना मिलते ही आरा मशीन मालिक द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
परंतु तब तक मजदूर संजय मिश्रा की मौत हो चुकी थी।
मजदूर संजय मिश्रा के मौत की सूचना परिवारीजनो को मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर संजय मिश्रा का परिवार अत्यंत गरीबी एवं मुफलिसी का जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।
एक ओर जहां मजदूर संजय मिश्रा अपने बूढ़े मां-बाप का एकलौता सहारा था। वही दूसरी ओर संजय मिश्रा अपने पीछे अपनी पत्नी गीता देवी 45 वर्ष दो बेटी राखी 22 वर्ष रूबी 17 वर्ष और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
मृतक संजय मिश्रा का शरीर पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस द्वारा शाम करीब 6:00 बजे अपने पैतृक गांव अजियाउर देवी ऊंच गांव पहुंचा। जहां उनका अपने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्र की इस हृदय विदारक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
देखने वाली बात अब यह होगी कि इस गरीब परिवार के जीवन यापन के लिए शासन प्रशासन द्वारा क्या आर्थिक सहयोग किया जाता है।
*रिपोर्ट- उदय प्रताप सिंह*
*श्रमिक उजाला न्यूज़*