*🚩🔱श्री गणेशाय नमः🔱🚩*
🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺
*आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*
🦚🥬🦚🥬🦚🥬🦚
*श्रीहृषिकेश,काशीविश्वनाथ पञ्चाङ्ग*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺
*शुक्रवार, १३ सितम्बर २०२४ई०*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🚩🔱🕉️🕉️🕉️🔱🚩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺
*सूर्योदय : ०५:५२*
*सूर्यास्त : ०६:०८*
*श्रीसंवत् : २०८१*
*श्रीशकः : १९४६*
*सम्वत्सरः : पिङ्गल*
*ऋतु: : वर्षा*
*अयन : दक्षिणायन*
*महीना : भाद्रपद*
*पक्ष : शुक्ल*
*तिथि : दशमी – साम ०५:३३ तक*
*वार : शुक्रवार*
*नक्षत्र : पू.षा. – साम में ०६:०३ तक*
*योग : सौभाग्य – साम ०६:३४ तक*
*प्रथम करण : तै*
*द्वितीय करण : गर*
*सूर्य राशि : सिंह*
*चन्द्र राशि : धनु – रात में ११:५६ तक*
*राहुकाल : १०:३० से १२:०० तक*
*दिशाशूल : पश्चिम दिशा*
*दिशाशूल उपाय: शुक्रवार को राई खाकर जाए।*
*दिशा शूल के निवारन के लिए लोकाचार के नियमों का पालन अवश्य करें. जो व्यक्ति प्रतिदिन अपनी नौकरी या व्यवसाय के लिए यात्रा करते है. वह भी इस बात का ध्यान रखे कि घर से निकलते समय नासिका (नाक) का जो स्वर चलता हो, उसी तरफ का पैर आगे रख कर यात्रा में निकलने से सभी दिशा शूल का दोष समाप्त हो जाता है. तथा प्रत्येक व्यक्ति जब भी यात्रा करनी हो उसी समय का नासिका का जो स्वर चल रहा हो और उसी तरफ का पैर आगे बढ़ा कर यात्रा में निकलता है तो दिशा शूल का प्रभाव मिट जाता है।*
🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺
*विस्तृत दैनिक पञ्चाङ्ग*
*दशावतार १० व्रत।*
🔱🔱🕉️🔱🔱🕉️🔱✍🏼
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*🚩आज का राशिफल🚩*
*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*🐐 मेष राशि :-* आज के दिन आपके व्यापार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेंगी। नौकरी करने वाले अपने कार्य को लक्ष्य प्राप्ति के साथ पूर्ण करेंगे। नई आर्थिक योजना पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी से बचें। परिवार में आपका सामंजस्य सभी सदस्य के साथ अच्छा रहने से सब कुछ सही चलेगा, इसलिए उत्साहपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए खुद को प्रसन्न मूड में रखें। आपके लिए लवलाइफ में काफी चुनौतियां आने वाली है। आप खुद को प्यार में परेशान पाएंगे क्योंकि आपकी बात लवमेट से न होना आपको पागल जैसी स्थिति में ला देगा। चमकती त्वचा के लिए आप वसायुक्त और तले हुए भोजन से बचें। निजी हितों को बचाने के लिए किसी धोखेबाजी में शामिल होने से खुद को रोकें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए, तभी सफलता को प्राप्त कर पाएंगे।
*🐂 वृषभ राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। व्यापार में आ रहीं दिक्कतें, समाप्त हो जाएगी। जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं, दिन उपयुक्त है। आपका पुराना निवेश किया गया स्टॉक शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ रहेगा जिससे धन लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। पत्नी का ख्याल रखें, वो नाराज हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। कोई रोमांटिक अवसर आपके हाथ से छूट गया तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। जो नींद का आनंद लेने के लिए शराब का सेवन करते हैं, उनके स्वास्थ्य में खराबी तो आयेगी ही। साथ में घर का माहौल भी खराब होगा। कानूनी लड़ाई में आपको विजय मिलेगी।
*🧑🤝🧑 मिथुन राशि :-* आज के दिन आपको विशेषज्ञों से बहुमूल्य जानकारी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर कार्य में मन नहींं लगेगा। वीकइंड पर कहीं जाने का प्लानिंग करेंगे। कृषि उत्पाद बिक्री करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। किसी ब्रोकिंग हाउस से जुड़ेंगे, ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से धन कमाने वाले लोगों को धन लाभ होगा। भाइयों से अनबन की स्थिति हो सकती है। परिवार में झगड़े ना हो इसके लिए माता जी सभी को हिदायत दे सकती हैं। दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लवमेट के साथ आपका विचार मैच नहीं खा रहा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा पैदल चलें, ध्यान और योगा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। गरीबों को अन्नदान करें, घर में सुख-समृद्धि आएगी।
*🦀 कर्क राशि :-* आज के दिन आपके कार्यस्थल पर छुपे दुश्मन भी आपका साथ देंगे। आपके कार्य से अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार के सिलसिले लंबी यात्रा करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में अमीर बनने की इच्छा आपको किसी स्कैम में फंसा सकती है, सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग करने से आपके घर में खुशियां रहेंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्रेम जीवन में आप सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। शरीर में दर्द और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन विषयों पर आप सहज महसूस नहींं करते, उन पर राय देने में संकोच न करें।
*🦁 सिंह राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कार्य की सराहना मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ज्वैलरी की दुकानों में ग्राहक की भीड़ बनी रहेगी, सोने-चांदी की खरीददारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए म्यूचुअल फंड या किसी कंपनी का आईपीओ में निवेश करें, लाभ होगा। आप परिवार की खातिर निजी खुशियों का त्याग कर सकते हैं। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर परिवार की सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। आपका लव पार्टनर किसी बात पर गुस्सा है, शाम की मुलाकात के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा। आप पुरानी बीमारियों को दूर रखने के लिए व्यायाम और फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना जारी रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
*👩🏻🦰 कन्या राशि :-* आज के दिन आपके व्यापार क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापारिक यात्रा से आपको नए क्लाइंट मिलेंगे। भूमि और परिवहन मामलों से मनोवांछित आय होने की संभावना है। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से न केवल आपको तनाव से राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें एक आनंद का एहसास भी होगा। दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। किसी को देखकर आकर्षित होंगे। उससे कुछ ही दिन बाद दिल की बात भी कह देंगे। बुजुर्ग व्यक्ति तनाव से बचने में सफल रहेंगे। आप लंबे समय से अपेक्षित प्रशंसा सुनेगे।
*⚖️ तुला राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर आपस की खींचतान से कार्य प्रभावित होगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। परिवार में छोटों को जैसे ही काम पड़ेगा, आपसे बातचीत करेंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ में परीक्षा की घड़ी आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है। लवपार्टनर से शादी की बात करेंगे। आध्यात्म की ओर ध्यान लगाने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। निष्कर्ष पर पहुंचने पर व्यक्तिगत समस्याएं और बढ़ जायेंगी।
*🦂वृश्चिक राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में भी लाभ के योग बहुत ही कम हैं। आर्थिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी तेज बुद्धि का लाभ उठाना न भूलें। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। लवलाइफ के लिए दिन बहुत ही सामान्य है। प्यार में पड़ना और प्यार में होना दो अलग-अलग भावनाएं हैं। आप एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं, इसकी जानकारी परिवारवालों को होगी। भीड़-भाड़ वाली बस या ट्रेन में यात्रा करते समय ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
*🏹 धनु राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर नकारात्मक विचारों से खुद को बचाने की जरूरत है। धन कमाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका निवेश अच्छी जगह होना चाहिए, चाहे वो रुपया हो या समय दोनों जरूरी है। परिवार के सदस्यों के साथ मॉल में घूमने का आनंद लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी को गिफ्ट देंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, खास तौर पर किसी पार्टी में जाते समय, क्योंकि इससे मूड खराब हो सकता है। सामाजिक मेलजोल में आपका व्यवहार दूसरों का ध्यान खींचेगा। शाम को सर दर्द के कारण चिंता में रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी।
*🐊 मकर राशि :-* आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में नई समस्या आएगी जिससे काम बाधित हो जायेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले थोड़ा इंतजार करके बाजार की दिशा देख लें फिर निवेश करें लाभ होगा। घर में सौहार्द बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। पत्नी मायके जाने की जिद्द करेगी। लवलाइफ के लिए बेहतर है। “प्यार एक एहसास है, दो आत्माओं का मिलन है और प्रेमी युगल की जोड़ी भगवान की कृपा से बनी है” ऐसी दार्शनिक बातें करके आपका प्रेमी आपको रिझायेगा। आपको दर्दनिवारक दवाओं के अति प्रयोग से बचने की बहुत जरूरत है। जब-तक आपके पास सारे तथ्य न हों, तब-तक विवादास्पद मुद्दे उठाने से बचें।
*🍯कुंभ राशि :-* आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में घमंड का सहारा न लें। नौकरी करने वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। नई जॉब की खोज न करें। साझेदारी के कार्य में परेशानी रहेगी। परिवार में सभी लोग प्रसन्न और खुशी से रहेंगे। शाम को परिवार के साथ रेस्ट्रोरेंट जाएंगे। धन आगमन होगा।
*🐳 मीन राशि :-* आज के दिन आपको कार्यस्थल पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होगा। प्रॉपर्टी डीलर को ग्राहकों के द्वारा साइट पर बुकिंग बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। मार्केटिंग लाइन से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि एग्जाम सर पर है और तैयारी कुछ नहीं है। आप आय का अतिरिक्त स्रोत खोजने में सफल होंगे।
*महादेव नमः शिवाय श्री सीताराम*
*🔱🚩📿🇮🇳*
*✍🏼नोट -: हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का सही प्रचार कर जन- मानस तक पहुँचना।*
*धर्म अनुरागी*
पंडित सर्वेन्द्र कुमार शर्मा
8006086664
🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺⚜️🌺
〰️〰️〰️〰️🔱〰️〰️〰️〰️
*🙏🏻🥀 जय श्री महाकाल 🥀🙏🏻*