*थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
खुर्शीद आलम
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2024 थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त रामचन्दर निवासी ग्राम गनेशपुरवा मजरा तेन्दुआ थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 1729/20 धारा 60 आबकारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, का0 सतेन्द्र सिंह मौजूद रहे