Spread the love

*गोवर्धन पूजा पर साफ-सफाई व दीपावली पर गौशाला में गौ सेवकों की उपस्थिति अनिवार्य – रविन्द्र कुमार*
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ानिवार को धनतेरस/ दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धनतेरस/दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिाा-निर्देश दिये गये।
श्री कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दीपावली के पर्व पर लाईट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्य अग्निशमन अधिकारी को बाजार आदि व्यस्ततम स्थानों पर आपदा की स्थिति में दमकल आदि पहुंचाने के ष्टिगत तैयारी रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्दिेशत करते हुए कहा कि दिये गये कि आगामी त्यौहारों के ष्टिगत कचरा कहीं भी एकत्र न रहे इसके लिये साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने दीपावली पर समस्त ग्रामों में भी विशेष साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश देने के साथ ही यह भी अवगत कराया कि कूड़े को जलाया न जाये। गोवर्धन पूजा पर समस्त गौशालाओं में साफ-सफाई व ठण्ड के ष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा दीपावली में गौ सेवक अनिवार्य रुप से गौशाला में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिये। उन्होने दीपावली के उपरांत छठ पूजा को लेकर भी निरीक्षण आदि करने व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
श्री कुमार ने कहा कि मीरगंज व शेरगढ़ आदि में दीपावली उपरांत मेले के आयोजन, कुछ स्थानों पर शोभायात्रा के आयोजन से सम्बंधित एसएचओ/सीओ मौके का भ्रमण कर लें। रकेट आदि जलाते समय ध्यान रखें कि उसका डायरेक्शन दूसरे की घर की तरफ न हो।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि अपने जनपद में 43 एम्बुलेंस (108) उपलब्ध हैं जो विपरीत परिस्थितियों में कार्य करेंगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवश्यक दवाईयों सहित डक्टरों की भी उपलब्धता सुनिश्चित रहें। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक रुट निर्धारण किये जायेंगे और विशेष मार्गों पर तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड0 विश्राम सिंह, अपर नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, एसीएम, सम्बंधित विभाग के अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *