ब्राह्मण शक्ति संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व झारखंड के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मिला।
ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें आगामी 20 अगस्त को संभल जिले के चन्दौसी नगर में होने वाले ब्राह्मण मेधावी छात्र- छात्रा सम्मान एवं पुरोहित सम्मान समारोह मे आने का निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। जिसे उन्होनें स्वीकार करते हुए प्रतिनिधि मंडल को आने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अभिनव शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौड़,प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा मौजूद रहे ।