Spread the love

*बाइक की टक्कर लगने से युवती की गई जान*

 

रामपुर:सैफनी मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ताजपुर बेहटा के समीप बिलारी शाहबाद मार्ग का है सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे सीटी 100 बाइक पर सवार तोहिद निवासी मोहल्ला कायस्थान शाहबाद, फिरोज निवासी ग्राम बगा थाना मैनाठेर दोनों सवार शाहबाद की ओर से तेज गति से बाइक को लेकर आ रहे थे अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा पूजा पुत्री महिपाल सिंह उम्र करीब 17 वर्ष निवासी ताजपुर बेहटा पशुओं के लिए चारा लेने साइकिल से जंगल की ओर जा रही थी जैसे ही वह बिलारी शाहबाद मार्ग पर पहुंची तभी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने पूजा व उसके भतीजे नीतीश उम्र 10 वर्ष को रौंद दिया और बाइक को काबू न कर पाने की स्थिति में स्कूल वैन से जा टकराए पीड़िता के सिर में गहरी चोट आने की वजह से उसे सैफनी सी एच सी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने हालात को गंभीर देखते हुए उसे शाहाबाद अस्पताल रेफर कर दिया परिजन शाहाबाद पहुंचे डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रामपुर जिला अस्पताल के लिए कहा परंतु परिजनों ने बिना देर करें पीड़िता को मुरादाबाद निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात पीड़िता ने दम तोड़ दिया, बाइक चालक और स्कूल वैन चालक बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियो से सांठ गांठ कर चुपचाप वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के ही मृतिका का आज मंगलवार में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed