Spread the love

विद्युत चेकिंग अभियान के तहत 35 घरों में विद्युत चोरी को पकड़ा

जनपद संभल के बबराला डिवीजन में प्रातः 06:00 बजे ग्राम ग्राम पतई नासिर, रजपुरा एवं ग्राम जहानपुर, हिरोनी, तहसील गुन्नौर में उपजिलाधिकारी गुन्नौर एवं अद्योहस्ताक्षरी के नेतृत्व में संयुक्त सघन विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तहसीलदार गुन्नौर, पुलिस थानाध्यक्ष रजपुरा, राजस्व विभाग, समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त अवर अभियन्ता, समस्त तकनीशियन एवं समस्त लाइन स्टाफ अन्तर्गत विद्युत वितरण बबराला मौजूद रहे। उक्त दोनो ग्रामों में 510 नग विद्युत संयोजन धारक हैं, जिनपर विद्युत विभाग की धनराशि रू0 37.23 लाख बकाया है। चैकिंग के दौरान 90 घरों को चैक किया गया, जिसमें 35 परिसरों पर अवैध रूप से विद्युत की चोरी का प्रयोग करते हुए पाया गया, जिनके विरुद्ध राजस्व निर्धारण संहिता एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। चैकिंग के दौरान कुछ सम्पन्न ग्रामवासी भी विद्युत चोरी में संलिप्त पाये गये, जिनके द्वारा अवैध रूप से विद्युत चोरी की जा रही थी। संयुक्त सघन विद्युत चैकिंग अभियान में 73 नग विद्युत बकायेदारों के संयोजनों का अस्थायी विच्छेदन किया गया जिनपर धनराशि रू0 7.70 लाख बकाया है। विद्युत चोरी के विरुद्ध संयुक्त संघन चैकिंग अभियान आगे भी निरन्तर चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed