प्रकाशनार्थ
ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत की बैठक सम्पन्य हुई
जिले स्तर पर निवास कर रहे राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले की कार्यकारिणी ईकाई के पदाधिकारियों की एक मीटिंग माननीय प्रदेश संगठन मंत्री पं0 जे0 पी0 दीक्षित जी के निवास स्थान पर जिलाध्यक्ष पं0 विमल कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
मीटिंग में परमादरणीय प्रदेश प्रचार एवं संचार मंत्री श्रीमती जय बाला जी शर्मा को संगठन के प्रति निष्ठा एवं संगठन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन देने के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
उक्त कढी में माननीय प्रदेश अध्यक्ष पं0 सोहनलाल शर्माजी को प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर सभा में उपस्थित समस्त राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की तरफ से सम्मानित किया गया।
मीटिंग में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 सोहनलाल शर्माजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 सर्वेश पाठक जी, प्रदेश संगठन मंत्री पं0 जे0 पी0 दीक्षित जी, प्रदेश अध्यक्ष- महिला प्रकोष्ठ व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री उ0प्र0 शासन डा0 साधना मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ श्री मती शशि शर्माजी, प्रदेश संचार एवं प्रचार मंत्री श्रीमती जय बाला जी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष – अर्चक प्रकोष्ठ आचार्य पं0 संजीव शर्माजी, प्रदेश सह महामंत्री पं0 सत्येंद्र शर्मा जी, पूरे प्रदेश में सबसे कम उम्र के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष- पं0 विमल कुमार शर्मा जी,सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य- पं0 रामप्रताप जी,
सक्रिय सदस्य- श्री सी पी शर्मा जी व प्रदेश कोषाध्यक्ष- पं0 प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।
मीटिंग में संगठन बिस्तार व संगठन की नीतियों को अत्यधिक प्रभावी ढंग से लागू करने व ब्राह्मण समाज की आगामी पीढी को संस्कारों के बारे में शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
उक्त बिंदुओं पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए व संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को और प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु बचन दिया।
उक्त कढी में माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं0 सर्वेश पाठक जी ने आगामी मीटिंग अपने निवास पर दिनाँक 10 सितंबर दिन रविवार को आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की जिसको सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने स्वीकृत प्रदान की। आगामी मीटिंग की विस्तृत सूचना अलग से भी प्रेषित की जायेगी।
अंत में माननीय संगठन मंत्री पं0 जे0 पी0 दीक्षित जी ने मीटिंग में पधारे सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
जिला व प्रदेश कार्यकारिणी माननीय संगठन मंत्री जी व उनके परिवार के सदस्यों का मीटिंग के सफल आयोजन व सक्रिय सेवा भाव के लिए आभारी है।
कृते प्रदेश महामंत्री।
पं0 प्रवीण शर्मा।
प्रदेश कोषाध्यक्ष
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत पंजीकृत।
उत्तर प्रदेश।