Spread the love

जिला स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी संपन्न
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार आज शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय पन्ना में जिला स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विकासखण्ड से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शैक्षणिक संगोष्ठी का विषय नवीन शिक्षा नीति की आधुनिक समय में उपादेयता रहा। इस दौरान पुरूष वर्ग से शासकीय माध्यमिक शाला आगरा मोहल्ला के सहायक शिक्षक राजकिशोर शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान रचना पाण्डेय को प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी आगामी 4 सितम्बर को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। सुरेन्द्र कोरी, प्रमोद कुमार गंगेले, रामकिशोर गर्ग और अजय राय ने भी शैक्षणिक संगोष्ठी में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र त्रिपाठी ने किया। संगोष्ठी के आयोजन में सुनील श्रीवास्तव, रेनी निगम और शक्ति सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य रंजना खरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक मिश्रा सहित प्राचार्य प्रमोद कुमार अवस्थी और सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षाविद रामेश्वर प्रसाद प्रजापति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed