Spread the love उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार रविवार, 13 सितम्बर को सुबह 09ः30 बजे सतना से प्रस्थान कर 11 बजे पन्ना आएंगे। प्रभारी मंत्री श्री परमार एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत दोपहर 01ः30 बजे पन्ना नेशनल पार्क के अकोला गेट में वत्सला हथिनी की स्मृति में मूर्ति का अनावरण कर 02ः30 बजे छत्रसाल स्टेडियम पन्ना में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत इनडोर हॉल व अन्य विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत किलकिला फीडर नहर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण कर अपरान्ह 04ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय पन्ना में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शाम 6 बजे पन्ना से सतना रवाना होंगे। Post Views: 118 Post navigation ग्रामवासियों से संवाद कर समस्याओं का किया निराकरण कलेक्टर ने समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर 13 अधिकारियों पर लगाया अर्थदण्ड