*उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश सिंह का सुल्तानपुर जिले के अझुई गांव में आगमन*
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लाक अंतर्गत अझुई गांव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश सिंह का आगमन हुआ। सपाइयों ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच देखकर, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, श्री अखिलेश सिंह जिंदाबाद के पारंपरिक नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह द्वारा अपने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए सभी का हाथ उठाकर सहर्ष अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी से कुशल क्षेम पूछा।
आपको बताते चलें कि इसौली विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अबरार अहमद का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था, उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन परिवार द्वारा आज किया गया था।
उक्त क्रम में अपनी पार्टी के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश सिंह द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विगत दिनों हुई सुल्तानपुर जिले में डॉक्टर हत्याकांड पर चुटकी लेते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब भाजपा के लोगों द्वारा अपराध किया जाता है तो बुलडोजर की चाबी ही खो जाती है। भाजपा के लोग अपराधियों के साथ भी भेदभाव करते हैं
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश सिंह के आगमन को लेकर यदि व्यवस्था की हम बात करें तो काफी अव्यवस्था रही। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को घंटों मसक्त करनी पड़ी फिर भी व्यवस्था ज्यों की त्यों बनी रही
*रिपोर्ट- उदय प्रताप सिंह*