Spread the love

बृहस्पति कुंड में विकास कार्यों से पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे: मंत्री बृजेन्द् प्रताप सिंह

मध्य प्रदेश के अंतर्गत पन्ना जिला जो मंदिरों, झीलों, और वाटर फ़ालो के लिए जाना जाता है! आज पन्ना जिले की हीरे उगलने वाली भागिन नदी कपर्यट जो ब्रहस्पति कुंड वाटर फाल बनाती है ब्रहस्पति कुंड वाटर फाल मे  मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग 302.70 लाख  रुपये की लागत से लगायेगा चार चाँद!

बृहस्पति कुंड को सुंदर और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। भविष्य में यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने यह बात बुधवार को बृहस्पति कुंड में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर कहीं। मंत्री श्री सिंह ने 3 करोड़ 2 लाख 70 हजार रुपए लागत राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। पर्यटन विभाग द्वारा बृहस्पति कुंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलिंग, शेल्टर, शौचालय, कैफेटेरिया, पार्किंग इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण उपरांत यहां ग्लास ब्रिज का निर्माण भी करवाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बृहस्पति कुंड राम वन पथ गमन में शामिल महत्पवूर्ण स्थान भी है। सारंगधाम सहित भगवान राम की स्मृतियों से जुड़े स्थलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इन सभी स्थानों के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में बृहस्पति कुंड का स्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका के नियाग्रा फॉल की भांति प्रतीत होता है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह स्थान बारिश के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी रहता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन विभाग के माध्यम से विकास कार्यों की यह बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed