बरेली। मान्यताप्राप्त स्कूल संचालको के संगठन बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे नव वर्ष कैलेंडर विमोचन तथा नव वर्ष कार्यक्रम के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत सम्मान किया गया। समारोह मे आये अतिथियो का भी शाॅल उढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर बरेली जनपद के अलावा पीलीभीत , बदाॅयू, रामपुर, मुरादाबाद, संभल तथा शाहजहांपुर के भी स्कूल संचालक मौजूद रहे।
शहर मे दीनदयाल पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय उमेश गौतम महापौर बरेली तथा विशिष्ट अतिथि माननीय प्रमोद पाल सिंह यादव वरिष्ठ लिपिक सेवा निवृत S.I आदरणीय हरीश पाठक जी के अलावा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक, प्रमुख प्रदेश महासचिव राजीव यादव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वालेदीन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार प्रदेश महासचिव गिरीश पटेल , प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज प्रदेश प्रवक्ता हिरदेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना प्रदेश ऑडिटर बीoके गुप्ता प्रदेश सचिव हरि राम चंद्र:प्रदेश महासचिव राजेश पटेल प्रदेश सचिव रामदास गंगवार प्रदेश संयुक्त सचिव राजीव पाल प्रदेश प्रवक्ता परवेज अख्तर प्रदेश सचिव योगेश शर्मा प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश गंगवार प्रदेश सचिव जुनैद रजा खान प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष राठौर प्रदेश प्रदेश कानूनी सलाहकार मुकेश ममगई मीडिया प्रभारी आसिफ अली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जमील अहमद आदि ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रदेश के अलावा जिले व महानगर के नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि महापौर माननीय उमेश गौतम ने कहा कि वह चेहरे की राजनीति नही करते है। उन्होंने स्कूल संचालको का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूलो की बिल्डिंग पर ग्रहकर नही लगने दिया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल के आगे पक्की सड़क भी बनवायी जायेगी।
विशिष्ट अतिथि माननीय प्रमोद यादव वरिष्ठ लिपिक ने कहा कि विभागीय स्तर पर स्कूल संचालको को कोई समस्या नही आने दी जायेगी।
कार्यक्रम मे मौजूद स्कूल संचालको को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने कहा कि स्कूल संचालको के हितार्थ संगठन जमीनी स्तर पर संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने स्कूल संचालको से एकजुट रहने की अपील की।
प्रदेश प्रवक्ता हिरदेश सिंह ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर के एक बट वृक्ष के नीचे कार्य करना चाहिए अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करेंगे तो संगठन की ताकत निश्चित ही बढ़ेगी और पूरे प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा कल्याण समिति का दबदबा बना रहेगा बेसिक शिक्षा कल्याण समिति एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आपको अपनी सुरक्षा हेतु सारे साधन आसानी से उपलब्ध रहते हैं इसके सिवाय आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है
के अलावा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सक्सेना,जिला महासचिव संतोष यादव, जिला महासचिव विवेक शाक्य जिला
महानगर अध्यक्ष प्रेम शंकर, महानगर उपाध्यक्ष डाo उमा कान्त वेदपाल गंगवार विजयपाल गंगवार गिरीश कनौजिया वीरेंद्र कुमार पटेल मुकुट यादव और रामानंद यादव समेत तमाम स्कूल संचालको ने अपने विचार व्यक्त किए इसके साथ ही सैकड़ो की तादाद तो विद्यालय संचालक गण उपस्थित रहे।
आज के इस समारोह मे
बडी संख्या मैं स्कूल संचालको ने बढ चढ कर हिस्सा लिया अपनी एकजुटता का परिचय दिया। समारोह का कुशल संचालन राम कृष्ण शुक्ला ने किया।
आपका शिक्षक साथी
प्रदेश प्रवक्ता
हिरदेश सिंह
बेसिक शिक्षा कल्याण समिति (उत्तर प्रदेश)