रिपोर्टर मोहित वशिष्ठ
छितौनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
रामपुर : सैफनी नगर से सटिक ग्राम पंचायत छितौनी व सराय महेश में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी भारतीय जनता पार्टी सभी को चाहे वह किसी जाति या धर्म का हो किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखती है सबको एक समान योजनाओं का लाभ मिला है इस अवसर पर नरेश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग धर्मपाल सिंह लोधी, भाजपा के वरिष्ठ राजू गुप्ता, संजीव चौधरी राजबीर सिंह, मनवीर यादव, ग्राम प्रधान राजीव चौधरी, पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत अधिकारी, चिकित्सा विभाग, के साथ आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे