Spread the love

नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए कलेक्टर

कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को रमखिरिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय मंे उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भी शामिल हुए। प्राचार्य एच.के. जैन और शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए कलेक्टर
पन्ना: 02 फरवरी, 2024
कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को रमखिरिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय मंे उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भी शामिल हुए। प्राचार्य एच.के. जैन और शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय आगमन पर जिला कलेक्टर का स्वागत व सम्मान किया गया।
समिति की बैठक में प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर व खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया गया। बैठक में कई जरूरी कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बाउण्ड्रीवाल, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत केबलिंग कार्य सहित नियमित रूप से हेल्थ चेकअप और जल आपूर्ति के लिए बोरिंग इत्यादि का प्रस्ताव रखा गया। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय परिसर का भ्रमण भी किया और प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राआंे से संवाद कर उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के संबंध मंे जरूरी टिप्स भी दिए पर जिला कलेक्टर का स्वागत व सम्मान किया गया।
समिति की बैठक में प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर व खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया गया। बैठक में कई जरूरी कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बाउण्ड्रीवाल, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत केबलिंग कार्य सहित नियमित रूप से हेल्थ चेकअप और जल आपूर्ति के लिए बोरिंग इत्यादि का प्रस्ताव रखा गया। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय परिसर का भ्रमण भी किया और प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राआंे से संवाद कर उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के संबंध मंे जरूरी टिप्स भी दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed