पन्ना जिले मे इन दिनों बिन मौसम की बरसात का दौर जारी है! किसान लगातार आवारा पशुओ के लेकर हमेशा परेशान रहता है! आज बीती शाम पन्ना जिले मे भारी बरसात हुई! फहले बोई गई फसलों को अधिक मात्रा मे नुकसान हुआ है! जैसे चना और सरसों जैसी फसलों को खेत से बाहर लाना मुश्किल सा प्रतीत हो रहा है!वही पर मिली जानकारी अनुसार पन्ना जिले की देवेंद्नगर एवम अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामो मे 50 ग्राम तक के ओले गिरने की सूचना प्राप्त हुई है!जिसमे बरकोला, बिलाही, सलेया, मोहना के साथ अन्य ग्रामो मे भी ओलो का किसानों पर कहर देखा गया! सरकार को सर्वेक्षण करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था को सुनिचित् करना चाहिए! किसानों को मेहनत के अनुसार कृषि का लाभ नही मिल पा रहा है!अगर ऐसी प्राकृतिक आपदा मे उचित दाम नही मिले तो धीरे धीरे किसानों की खेती(कृषि) करने से दूरी बढ़ती जायेगी और आने वाले समय मे किसान कृषि कार्य करना बंद कर देगे!