एन.के.बी.एम.जी. कॉलेज चंदौसी संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा चतुर्थ एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन पतंजलि प्राकृतिक चिकित्सालय में किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल, डॉ प्रियंका, डॉक्टर सतीश शर्मा व संजेश कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डाॅ संजेश कुमार द्वारा स्वयं सेविकाओं को विभिन्न तरह के योगासन कराए गए तथा विभिन्न योग मुद्राओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर सतीश शर्मा द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। साथ में सभी छात्राओं को पंचकर्मा, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद आदि सुविधाओं को दिखाकर स्वयंसेविकाओं को उनके बारे में समुचित जानकारी दी गई। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं को वृद्ध आश्रम ले जाया गया जहां पर उन लोगों के साथ समय बिता कर फल एवं मिठाई का वितरण कर सभी को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया गया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अलका रानी अग्रवाल द्वारा शिविर के अंत में छात्राओं को आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका व आभार व्यक्त डॉ शीतल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सीता एवं मुकेश का सहयोग रहा।