संभल। चंदौसी स्थित एस.एम. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव द्वारा स्नातक छात्रों के समक्ष दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर शहर में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बयान सामने आते ही नगर के लोग प्राचार्य के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
दरअसल, एक दिन पूर्व कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने चंदौसी को “छोटी मानसिकता वाला शहर” बताते हुए विवादित टिप्पणी की। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा—
“लोग रेप छुपकर करते हैं, मैं खुलकर करता हूं। मैं बहुत फ्रैंक आदमी हूं। चंदौसी छोटी मानसिकता का शहर है।”
इस बयान को अशोभनीय और आपत्तिजनक बताते हुए लोगों ने कड़ा विरोध जताया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले के तूल पकड़ने पर प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव ने शहर के लोगों से माफी मांगते हुए सफाई दी कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था।
पूरा मामला एस.एम. कॉलेज महाविद्यालय, चंदौसी का
