पन्ना जिले के पन्ना जनपद के अंतर्गत आने वाला स्थान ब्रहस्पति कुंड जो अपने वॉटर फाल के साथ धार्मिक, एतिहासिक स्थल के रूप मे प्रदेश भर मे विख्यात है!आज वहाँ एएसआई कि टीम के पुरातत्व अधीक्षक डॉ शिवकांत बाजपेयी के नेत्रत्व मे उप अधीक्षक पुरातत्व इंजी. प्रशांत शिंदे , प्रशासक सुब्रत गोस्वामी, अतिरिक्त पुरातत्वविद रितेश सिंह, फोटो ग्राफर कमलेश कुमार वर्मा सहित पूरी टीम ने शैल चित्रों सहित कुंड के आस पास स्थित सभी मूर्तियों का बारीकी के निरीक्षण कर तस्वीर को कैमरे मे कैद किया! इतिहास को लेकर डॉ शिवकांत बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको संरक्षण की आवश्यकता है! यहाँ पर प्राचीन इतिहास मिलने के साथ विश्व के सबसे अधिक लबाई मे मिलने वाले शैल चित्र रूप मे नाम दर्ज होने जैसी अपार संभावनाएं है! ब्रहस्पति कुंड मे स्थित मूर्तियों मे सती प्रथा के प्रमाण के साथ ब्रहस्पति कुंड मे स्थित नादिया की मूर्ति और गुफ़ाओ का अध्यन कर इतिहास का पर्दा फ़ास किया जायेगा! ब्रहस्पति कुंड से संबंधित अन्य स्थल है जहाँ पर प्राचीन इतिहास की अपार संभावनाओ के कारण पुन:जल्द ही एएसआई की टीम द्वारा अन्य स्थानों का निरीक्षण किया जाना सुनिशित किया गया ! ब्रहस्पति कुंड स्थल देश के साथ विश्व मे अलग पहिचान बिखेरेगा डॉ शिवकांत बाजपेयी ने इतिहास को लेकर संवेदनशी पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार से बात कर जल्द ही रूपरेखा बनाकर विकास के साथ संरक्षण करने की बात कही!डॉ शिवकांत बाजपेयी को इतिहास से सम्बन्धित तथ्यों की जानकारी मिलते हि प्रत्येक मौके पर पहुँचते है सम्बन्धित स्थान के इतिहास को उजागर करने का पूरा प्रयास करते है!
इनका कहना पुरातत्व अधीक्षक डॉ शिवकांत बाजपेयी ने बताया टीम द्वारा पुन: शेष बचे हुए शैलाश्रयो का सर्वेक्षण कर एक फाईल तैयार की जायेगी! जिसमें प्राचीन इतिहास की जानकारी सहित संरक्षण की रूप रेखा तैयार की जायेगी!
इनका कहना
पन्ना कलेक्टर सुरेश को प्राचीन इतिहास के निरीक्षण को लेकर जानकारी दी गई तो उन्होंने कहाँ जो भी संभव मदद हो सकेगी करने का प्रयास किया जायेगा!