पन्ना जिले के पन्ना जनपद अंतर्गत उपबृजपुर तहसील मे स्थित श्री श्री 1008 जगदीश स्वामी मन्दिर मे चल रही कथा व्यास नरोत्तम शास्त्री द्वारा दो शब्दों के मंत्र की व्याख्या करते हुए, शास्त्री ने ज्ञान एवम विज्ञान दोनों पक्ष से राम नाम मंत्र की व्याख्या करते हुए बताया है! ‘रा’ शब्द का उच्चारण करते हुए उन्होंने बताया की जब हम “रा” का उच्चारण करते है तो हमार मुख खुल जाता है! “म”शब्द का उच्चारण करने से मुख बंद हो जाता है अर्थात रा शब्द का उच्चारण करने से अंदर के पाप बाहर निकल जाते है! फिर वो पाप पुन: अंदर न आये उसके लिए “म ” शब्द का उच्चारण करते है! राम नाम शब्द की महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने ने बताया कि अगर आप प्रत्येक समय इस मंत्र का स्मरण करते है तो निश्चित रूप से भव सागर से पार हो जायेंगे! प्रत्येक दिन कथा उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाता है! उसी अवसर पर बीते दिन ईश्वर को रामखिरिया निवासी विजय मिश्रा द्वारा 56 भोग प्रभु को अर्पित कर प्रसन्नता व्यक्त की एवम सभी भक्तगणों द्वारा निरंतर कथा का रस्वादन करने हेतु हजारों की संख्या मे पहुँच रहे श्रधालु!