Spread the love

 पन्ना जिले के पन्ना जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम हल्का अंतर्गत चमेलीहार मे जहाँ पर ग्रामीणों ने वन विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को आवेदन दिया था कि वन विभाग द्वारा हमारी गोचर भूमि पर जबरजस्ती प्लांटटेशन  किया जा रहा है! वही राहुनिया वीट के वीट गार्ड देवेंद् मिश्रा  का कहना था कि ये हमारे वन विभाग की भूमि है! पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने शासन के निर्देश अनुसार शीघ्र निरकरण करने का आदेश जारी किया गया था! बीते माह मौके पर पहुँचे राजस्व एवम वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति मे चाँद पत्थर जिनका उपयोग बंदोबस्त के समय किया गया था उनको ध्यान मे रखकर सीमाओं को माप कर सीमाये निर्धारित की गई थी! बचे शेष नंबरों मे कुछ समस्या थी जिसको लेकर आज मौके पर पहुँचे  राजस्व विभाग  के अधिकारी नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे , उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली विश्राम गंज रेंज के रेंजर नितिन राजोरिया, आरआई के. के. शर्मा, डीप्टी रेंजर अखिलेश चौहान, पटवारी बलदेव अहिरवार, पुस्पेंद् सिंह आलम खान, वीटगार्ड देवेंद् मिश्रा, भागिरथ पटेल, के साथ ग्रामीणों मे नरेंद् मिश्रा, कल्लू गोंड की उपस्थिति मे तय किया गया की मौके पर कभी विवाद की स्थिति निर्मित न हो उसके लिए उसके लिए सभी पुराने नंबरों से निर्मित नये नंबरों की जाँच की गई एवम नक्शे पर सभी नंबर का मिलान कर मिशेल से रिकार्ड को देखा गया जो सही पाए गए! वन विभाग के मुनारो जो पूर्णता अपनी सीमा पर बने सही पाए ! दोनों अधिकारियों  एवम कर्मचारियोंकी उपस्थिति मे अस्थाई रूप से सीमा बनाने की बात तय हुई!

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने उत्तर और दक्षिण वन मंडल के dfo को लेटर जारी किया है कि अपनी विवादित सीमाओं का निर्धारित कर अपने मुनारे बनाकर सीमाओ को निश्चित करे! ताकि आने वाले समय मे ऐसे विवाद उत्पन्न न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed