Spread the love

प्रधान और उसके साथी पर फायरिंग करने वाले 25 के इनामियां से पुलिस की मुठभेड़

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से)

मैनपुरी

करहल थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में प्रधान और उसके साथी पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले जिला बदर अपराधी आशीष उर्फ बिट्टा से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है, कई घंटों दोनों ओर से चली गोलियों के बाद पुलिस की गोली से घायल हुए इनामिया आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आशीष पर 25 हजार का इनाम होने के साथ दर्जनों मुकदमे दर्ज थे और जिला बदर अपराधी घोषित था। जिला बदर होने के बाद भी आशीष ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ करहल थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में पहुंचकर प्रधान और उसके साथी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घायलों को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया, पुलिस ने कार्यवाही का देकर किसी तरह जाम खुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो वही आशीष उर्फ बिट्टा को मुठभेड़ में घायल भी कर दिया। कुछ ही घंटे में हुई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में खौफ है। पुलिस ने जिला बदर आरोपी आशीष से तमंचा और भारी तादात में कारतूस भी बरामद किया। फायरिंग का लाइव वीडियो भी वायरल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed