Spread the love

बिजली चोरी में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • (पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से) मैनपुरी

उच्च अधिकारियों के कड़े निर्देश पर बिजली विभाग ने करहल नगर में सक्रीयता बढ़ाई है

एसडीओ करहल सुखबीर सिंह के निर्देश पर करहल में जेई विवेक नारायण सिंह ने आकस्मिक बिजली चैकिंग व बसूली अभियान चलाया है

इस दौरान कही विच्छेदित कनेक्शन होने के बाद तमाम लोग कनेक्शन जुड़ा हुआ तो कहीं कटिया डाल बिजली चोरी करते लोग पाये गए हैं
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक नारायण ने लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है*

आरोपियो में करहल के संत कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी मोहल्ला बहेलियान , राजकुमार पुत्र भारत सिंह मोहल्ला निवासी मोहल्ला बहेलियान ,ओमप्रकाश पुत्र बटेश्वरी निवासी मोहल्ला बहेलियान, भानु पुत्र लज्जाराम निवासी मोहल्ला बहेलियान, सुनीता पत्नी शरद लाल मोहल्ला सराय भटेला , राम नंदिनी पत्नी रनवीर सिंह मोहल्ला बहेलियान करहल के खिलाफ बिजली चोरी का बिजली थाने मे मुकदमा दर्ज हुआ है*

एसडीओ करहल सुखबीर सिंह ने करहल के सभी सम्मानित सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि बिजली चोरी ना करें उच्च अधिकारियों ने हर दिन बिजली चेकिंग के आदेश दिए हैं अतिरिक्त अधिकारियों को आकस्मिक छापेमारी के लिए नियुक्त है इसलिए सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि विद्युत का उपयोग चोरी से ना करें समय से बिजली बिल अदा करें करहल के समस्त विद्युत उपभोक्ता अनावश्यक कार्रवाई से भी बचे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed