पत्नी के व्यवहार से परेशान पति ने दी थी जान…
सुलतानपुर में आम के पेड़ पर मिला था शव, भाई ने दर्ज कराया केस
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#सुलतानपुर।
======== जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। शक्तिधर उपाध्याय ने घर के सामने आम के पेड़ पर फांसी लगाई। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
सत्यधर ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से भाभी का व्यवहार बदल गया था। वह मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थीं। कई बार घर से भी चली गई थीं। इस मामले में कई बार पंचायत भी बुलाई गई।
छह माह पहले संगीता फिर घर छोड़कर चली गईं। 15 मई को वापस लौटीं और पति से विवाद किया। उन्होंने बेटियों को भी साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद 26 मई की सुबह शक्तिधर ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। मृतक के भाई ने पुलिस से मामले में कार्रवाही की मांग की। एसओ धनपतगंज प्रवीण यादव ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
