*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान*
(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से )
मैनपुरी
जनपद के करहल थाना के अन्तर्गत मीठेपुर पुलिस चौकी के गांव गोंदई निवासी अवधेश जाटव 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र जाटव ने बीती शनिवार की रात को 11:00 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी परिवार को हुई तो तत्काल फांसी के फंदे से उतरकर उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि अवधेश जाटव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। अवधेश की शादी 1 वर्ष पहले हुई थी। अवधेश की पत्नी मायके में थी। फांसी लगाने के कारण अभी तक पता नहीं चला। है।