मुख्य आरक्षी अशोक की उप निरीक्षक पद पर हुई प्रोन्नति
(पत्रकार रामकिशोर वर्मा मैनपुरी की कलम से)
मैनपुरी
करहल तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव की प्रोन्नति हुई है अशोक कुमार यादव मुख्य आरक्षी से अब उपनिरीक्षक (दरोगा ) पद की जिम्मेदारी संभालेंगे ,यूनीफोर्म में उनके कन्धों पर अब दो स्टार चमकते नजर आयेंगे
जानकारी होते ही अपना नाम प्रोन्नति सूची में देख मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव के चेहरे पर खुशी की मुस्कान दौड़ी है
शुभचिंतकों इष्टमित्रों एवं साथी पुलिस कर्मियों को जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव को बधाई शुभकामनाए दी है
बताते चलें कि प्रदेश में प्रोन्नति हुए कुल 225 मुख्य आरक्षियो की सूची में जनपद मैनपुरी के दो आरक्षियों की प्रोन्नति है जिसमें अशोक कुमार यादव का नाम शामिल है
बताते चलें कि मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव अपने मिलनसार व्यक्तित्व एवं अति व्यवहार कुशल होने के चलते तहसील मुख्यालय पर लोगों के दिलों में गहरी छाप बना चुके हैं करहल तहसील मुख्यालय पर मुख्य आरक्षी अशोक कुमार यादव को प्रोन्नति होने की बधाई देने बालों का तांता लगा है
बधाई देने बालों में उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात कौशल किशोर राहुल कुमार विनय कुमार अंकेश कुमार मयंक तिवारी अमित दुबे आशू दुबे एडवोकेट पत्रकार रामकिशोर वर्मा स्टाम्प बैन्डर मनोज यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है