विद्युत उपभोक्ताओं के हित में कारपोरेशन अध्यक्ष ने दिया निर्देश
*उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु ना मांगे अनावश्यक काग़ज़*
लखनऊ
प्रदेश के करोड़ो विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु प्रबन्धन ने बड़ा निर्णय लिया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये विद्युत कार्मिक कागजात के नाम पर परेशान नहीं कर सकेंगे। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर अब उपभोक्ताओं को नामांतरण के अतिरिक्त किसी समस्या निवारण के लिये कोई कागज देना अनिवार्य नहीं रहेगा।
निगम की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। (Cot) चेन्ज ऑफ टाइटिल के अतिरिक्त किसी भी सेवा जैसे बिल संसोधन, मीटर परिवर्तन, सप्लाई केटेगरी चेन्ज आदि हेतु विद्युत उपभोक्ताओं से कोई कागज नहीं मांगा जायेगा। इस प्रकार की शिकायतों पर विभागीय अभिलेखों से निस्तारण कराया जायेगा।
विभागीय समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों से पूँछा कि उपभोक्ता से अनावश्यक क्यों विभिन्न कागज मांगे जाते हैं यह तो विभाग की जिम्मेदारी है कि वह कनेक्शन से सम्बन्धित अभिलेख खुद भी सुरक्षित रखे।
