Spread the love

श्रमिक उजाला जिला संवाददाता पीयूष दीक्षित

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाँकेगंज मंडल में नई संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में अंकिता सौरव गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मंडल के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

 

नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का स्वागत पलिया विधायक रोमी साहनी के गोला स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा में यह संगठनात्मक नियुक्तियाँ अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं, मंडल उपाध्यक्ष बनीं अंकिता सौरव गुप्ता ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही और सभी ने नव नियुक्त टीम को शुभकाम

नाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed