Spread the love

हिंसक होते युवा…अपने ही अपनो का बहाते खून…कुत्ते को दफनाने के विवाद में भतीजा बना हत्यारा

पालतू कुत्ते को दफनाने को लेकर भड़की पुरानी रंजिश, घर में मचा कोहराम

रात में चली गोली, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा आरोपी फरार

शाहजहाँपुर पारिवारिक रिश्ते बिखर रहे है। सबसे बड़ा कारण इगो और हिंसक होना सबसे ज्यादा रोल निभा रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व तक बाप चाचा ताऊ फूफा यहां तक मोहल्ले का कोई बड़ा कुकर्म करते देख लेता था तो वही कान पर सन्नाटा के साथ सीटी बजती नजर आती थी। अरे साहब 4 जी छोड़िए 8 जी जैसे सिग्नल अपने आप आने लगते थे। परिवार में कोई बड़ा जूता बजाता था तो देखने सुनने वाला बगैर जाने समझे फट से कह देता था इसकी गलती होगी। मजाक है सिर उठाकर भी घूर सके। अफसोस अब वैसा कुछ रहा नहीं। सिग्नल रिचार्ज से आ रहे है। परिवार अब बच्चे ही नहीं है। कहने को कुछ भी कहे लेकिन सच यही है कि पूरे परिवार का आज जिस घर में एक चूल्हे पर भोजन बन रहा है तो आस पास मंडराते रिश्तों में तेजाब उड़ेलने को तत्पर तैयार देखे जा रहे है। यही कारण है अब एकला चलो की राह समाज पकड़ चुका है। कुछ अवशेष है भी तो वह भी किनारे पर लगे नजर आने लगे है। अब देखिए न भतीजा हिंसक ऐसा हुआ कि मामूली बात पर अपने चाचा का खून बहा दिया। पारिवारिक रंजिश ने एक बार फिर रिश्तों का खून कर दिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के बाडूजई प्रथम मोहल्ले में बीती रात भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले घर के पालतू कुत्ते को दफनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी बात का बैर युवक ने मन में रख लिया और मौके पाकर चाचा पर तमंचे से गोली दाग दी। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रमोद (40) अपने घर में बैठे थे, तभी उनका भतीजा विवेक तमंचा लेकर आया और सीने पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी सीमा व अन्य परिजन बाहर दौड़े तो देखा कि प्रमोद खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पंकज पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई विनोद ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले घर का कुत्ता मर गया था। प्रमोद ने विवेक से उसे नदी किनारे दफनाने में मदद करने को कहा था पर विवेक ने इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे उस वक्त परिजनों ने शांत करा दिया था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी विवेक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *